इटावा: सदर इलाके के मोहल्ले में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Etawah, Etawah | Dec 25, 2024 सदर इलाके के एक मोहल्ले में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो कि मारपीट तक जा पहुंचा। बुधवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत पुरुष आपस में झगड़ा करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के कृष्णा नगर मुहल्ले का बताया जा रहा है । पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।