चैनपुर: पतरिया खुर्द-दुल्ही हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता, घटना को बताया हृदयविदारक
चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द-दुल्ही कोयल नदी घाट पर करमा पूजा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में पार्टी नेता गुरूवार दोपहर 4 बजे शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे और सांत्वना दी।