अलवर: अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर लूट से सहमा परिवार, मंत्री ने की मुलाकात
Alwar, Alwar | Jul 6, 2026 अलवर की शालीमार योजना में जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर हुई लूट के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है। प्रदेश के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हौसला बढ़ाया। पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद पूरा परिवार भयभीत है और बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे ।