पटना ग्रामीण: होटल पनास में विस्फोटक सामग्री की सूचना झूठी निकली, गलत सूचना देने वाले के खिलाफ गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज
गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित होटल पनास में ईमेल के द्वारा विस्फोटक पदार्थ रखे होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी होटल संचालक ने गांधी मैदान थाना पुलिस को दी। जिसके बाद होटल की तलाशी ली गई लेकिन यह सूचना झूठ निकली। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे मामले की जानकारी SDPO श्री प्रकाश ने दी है।