बोरियो: बलीडीह गांव के पास सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
गुरुवार के अपराह्न बोरियो बोआरीजोर मुख्य सड़क में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राझन गांव निवासी विजय मडैया अपने बाइक में सवार होकर बोरियो से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान बालीडीह के समीप एक खड़ी पिकअप बैन से उसकी बाइक जा टकराई जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया सीएचसी बोरियो में चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।