गोरखपुर में होली पर्व को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों की इमर्जेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं।बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने संयुक्त रूप से तैयारियों का जायजा लिया।