मोतिहारी: फुलवरिया गांव के सामने वाहन जांच में उत्पाद विभाग ने सिल्वर रंग की कार से विदेशी शराब और बीयर बरामद की
गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया गांव के सामने वाहन जांच में एक सिल्वर रंग के कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर करीब 102 लीटर बरामद किया गया है। हालांकि इस दौरान चालक व कारोबारी भागने में सफल रहा जिसके पहचान में टीम जूट गयी है। जानकारी सहायक आयुक्त मद्यनिषेध नीरज कुमार ने दी है। जानकारी शनिवार शाम करीब 07 बजे मिली।