शिवपुरी नगर: देहात थाना क्षेत्र: शादी समारोह से बुलाकर युवती से लॉज में दुष्कर्म, ब्लीडिंग होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
शिवपुरी में एक 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक अपनी पहचान की युवती को एक लॉज में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। युवती को अधिक ब्लीडिंग होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। यह घटना मंगलवार रात की है। फिजिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपनी मां के साथ देहात थाना क्षेत्र गई थी।