पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकियू ने मासिक पंचायत कर एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मासिक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा कर एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में लहा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रखा है। आवारा पशु किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। जेठापुर गांव में गरीब महिला की झोपड़ी तहसील प्रशासन ने गिरवा दी है।