पूरनपुर: हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर तीन खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर, गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला
पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब ने ग्रेनेड अटैक किया था। वहां से तीनों खालिस्तानी आतंकी फरार हो गए थे। पीलीभीत और पंजाब पुलिस ने तीनों आतंकियों को घेर लिया इस पर आतंकियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। जिसमें एसओजी सिपाही शहनवाज हुसैन, माधोटांडा थाने मे तैनात सिपाही सुमित कुमार घायल हो गए।