पूरनपुर: कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक हुआ घायल
जनपद शाहजहांपुर के खुटार के रहने वाले सरवन कुमार पुत्र नवल किशोर उम्र 25 वर्ष किसी कार्य से बाइक से आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पेट्रोल पंप के पास रविवार 10:00 बजे पहुंचा तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को 108 एबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया।