पूरनपुर: सुपर मार्केट में आइलेट्स संचालक ने मालटा यूरोप भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की
पलिया सुभाष नगर निवासी अमर सिंह पुत्र साधु सिंह ने रविवार एक बजे बताया। पूरनपुर सुपर मार्केट में स्थित राइट वन एमीग्रीसन के मैनेजर पलविंदर सिंह व गुरजीत सिंह से उसकी मालटा यूरोप जाने की बात हुई थी। उसने 5 लाख 60 हजार रुपए दिए थे। आरोप है कि उसको फर्जी बीजा देकर जार्जिया भेज दिया जहां एयरपोर्ट से उसको बापस कर दिया था। पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।