कांके: सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद: राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य ने की बैठक
Kanke, Ranchi | May 13, 2025 सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद मामले को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने बैठक की। बैठक में आदिवासी सामाजिक और घार्मिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद मामले की जानकारी ली।