कांके: रांची के चुटिया में बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी का आयोजन
Kanke, Ranchi | May 12, 2025 रांची स्थित चुटिया में सोमवार शाम करीब चार बजे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, बौद्ध धर्म के अनुयायियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बुद्ध के अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।