कांके: रांची के चुटिया में श्री साई कृपा मित्र मंडल द्वारा साईं महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन
Kanke, Ranchi | May 13, 2025 रांची स्थित चुटिया में श्री साई कृपा मित्र मंडल के द्वारा सोमवार देर रात करीब दस बजे साईं महोत्सव सह भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायन ग्रुप जुगल के धनबाद से आए प्रसिद्ध भजन गायक सरोज लक्खा और उसके सहयोगी चंचला सिन्हा ,पूजा प्रियंका ने एक से बढ़कर एक साईं भजन प्रस्तुत कर लोगों को साईं भक्ति के सागर में डुबो दिया।