आगर: जहांगीरपुरा के ग्रामीणों ने हरिजन मोहल्ला में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को हटाने को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
ग्राम जहांगीरपुरा के हरिजन मोहल्ले के रहने वाले ग्रामीणों ने आगर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया और मांग की है की हरिजन मोहल्ले में जो 11 केवी विद्युत लाइन निकली हुई है उसका एक पोल करीब एक वर्ष से गिरने की स्थिति में है, अगर वह पोल गिर गया तो इसके कारण गांव में कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।