आगर: सिरपोई में आकाशीय बिजली गिरने से महीला की मृत्यु होने पर एसडीएम ने स्वीकृत की 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि
ग्राम सिरपाेई में 20 जुलाई 2024 को खेत पर काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से लक्ष्मीबाई पति विनोद जाटव की मृत्यु हो गई। इस पर एसडीएम मिलिंद ढोके ने राजस्व पुस्तक की आरबीसी 6-4 के तहत कस्बा पटवारी के प्रतिवेदन के आधार पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायत राशि स्वीकृत की है जो जल्द ही मृतक महिला के परिजन के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।