जमुई: जमुई मंडल कारा में बंद महिला बंदी के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक अधिकार एवं कानून के विषय में जानकारी देने के लिए शुक्रवार को मंडल कारा जमुई स्थित महिला बंदी के वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर महिला बंदी के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया एवं महिलाओं को संबंधित कानून के बारे में जागरूक किया गया।