जमुई: सेवा गांव में शादी के एक महीना बाद पत्नी को छोड़कर पति हुआ फरार, पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में शादी करने के एक महीना बाद पत्नी को छोड़कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता ने एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दो दिन पहले पीड़िता के द्वारा महिला थाना में भी आवेदन दिया गया था लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिससे पूरा परिवार चिंतित हैं।