जमुई: जमुई की विभिन्न जगहों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला का किया गया आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चाइल्ड फंड इंटरनेशनल व परिवार विकास के द्वारा महिला सशक्तिकरण का एक कदम बढ़ते विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लैंगिक समानता पर फोकस करते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए समन्वयक फरीद अंसारी ने कहा कि आज भी महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।