कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खुलने से पहले महिलाओं का फूटा गुस्सा, ननकी राम कंवर भी आंदोलन में शामिल
Korba, Korba | Jul 31, 2026 कोरबा में नई शराब दुकान खुलने से पहले ही विरोध की चिंगारी भड़क उठी है। शहर के प्रवेश द्वार बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं।प्रदर्शन में बरबसपुर और आसपास के गांवों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। आंदोलन को समर्थन देने के लिए रामपुर के पूर्व विधायक और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर भी मौके पर पहुंचे।