एक महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां गूंज रही थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है। इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी मेजर हमजा आरिफ देश की सेवा करते हुए एक सड़क हादसे में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। राजस्थान के जैसलमेर में सेना की टाटा सफारी अचानक सामने आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन कई बार पलटता हुआ दूर तक घिसट गया। हादसे में मेजर हमजा की मौके पर ही जान चली गई जबकि उनके साथ मौजूद दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे जैसलमेर जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर थईयात सैन्य क्षेत्र में हुआ। सेना की टाटा सफारी में मेजर हमजा आरिफ के साथ लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ और लेफ्टिनेंट आयुष्मान भी सवार थे। तीनों अपनी ड्यूटी पूरी कर सैन्य स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में अचानक एक ऊंट सड़क पर आ गया। वाहन चला रहे मेजर हमजा उसे बचा नहीं सके और सफारी सीधे ऊंट से टकरा गई।
#IndianArmy #Jaisalmer #MadhyaPrade
Korba, Korba | Aug 1, 2026