ब्रह्मपुर: ढाबी गांव में मानवता की सराहनीय मिसाल, भटकी हुई दो भैंसों को ग्रामीणों ने दिया सहारा
ढाबी गांव में मानवता की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है, जहां दूसरे इलाके से भटककर आई दो भैंसों को ग्रामीणों ने सुरक्षित रखकर उनकी देखभाल की। जानकारी के अनुसार, ये दोनों भैंसें चरते-चरते रविवार की सुबह 8 बजे गांव में पहुंच गई थीं। गांव के लोगों ने उन्हें भगाने के बजाय चारा-पानी देकर सुरक्षित स्थान पर रखा और उनके मालिक तक पहुंचाने की पहल की।