आगर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आज शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टर प्रीति यादव ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह न करने एवं समाज में बाल विवाह रोकने का संदेश दिया। उन्होंने बेटों के समान बेटियों को शिक्षा देने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बेटियां आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनती हैं, जिससे परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं।