घाघरा: चढ़या गांव में नव युवक संघ द्वारा धूमधाम से हुआ दसई जतरा का आयोजन, सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Oct 21, 2026 घाघरा। प्रखंड क्षेत्र के चढ़या गांव में आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों को समर्पित दसई जतरा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पहान-पुजार जोख़ना पहान द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की।