International Shimla Summer Festival 2026 में पहली बार हॉट एयर बैलून आकर्षण
शिमला के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2026 में इस बार पर्यटकों के लिए हॉट एयर बैलून विशेष आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है। आयोजन 8 से 12 जून तक The Ridge पर आयोजित हो रहा है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हॉट एयर बैलून गतिविधि शुरू करने की पहल की है।