महरौनी: महरौनी क्षेत्र निवासी युवक का अवैध असलाह के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक का भारी मात्रा में अवैध असलाह के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। उक्त के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आने पर, पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए, ठोस कार्रवाई हेतु मामले की जांच की जा रही है।