न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, बिसाऊ में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन
बिसाऊ। न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, बिसाऊ में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया नृत्य कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान माँ दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण और उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
161 views | Churu, Churu | Oct 16, 2026