Public App Logo
Profile Picture

RAJASTHAN EDU GROUP BISSAU

@newrajschool
14Followers
0Following
छात्रा शाहीन अनमोल  का चयन लेफ्टिनेन्ट में
बिसाऊः- न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल बिसाऊ की छात्रा शाहीन अनमोल का चयन सेना के लेफ्टिनेन्ट पोस्ट के नर्सिग ऑफिसर ट्रेनिंग सेन्टर पूणे के रुप में हुआ है।  जिसकी पूरे भरत में 41 भी रेंक है। संस्था निदेशक डाॅ प्रताप सिंह एवं स्टाफ सदस्यों ने शाहीन अनमोल का माला पहनकार एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। संस्था निदेशक डाॅ प्रताप सिंह ने बताया की छात्रा शाहीन अनमोल विद्यालय समय में पढाई के साथ साथ हर एक गतिविधि में शामिल होकर रुचि लेकर कार्य करती थी। छात्रा शाहीन अनमोल ने सभी बच्चों को बताया की हमें अपने एक निश्चित लक्ष्य बनाकर तैयारी करनी चाहिए जिसके लिए हमें पुरी लगन के साथ कोशिश करनी चाहिए जिससे हम उस लक्ष्य का हासील कर सके। शाहीन ने सभी बच्चों को बताया की उन्हे जब कभी भी भविष्य में उनके लाईक कोई सहयोग चाहिए तो वह हर समय तैयार रहेगी। इस मौके पर शाहीन अनमोल के दादा कैप्टन जाफर खां ने बताया परिवार को धन्यवाद दिया और सभी बच्चों को मेहनत कर अपने परिवार एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्रा शाहीन अनमोल का भव्य स्वागत किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
बिसाऊ। न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल बिसाऊ में विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सस्था निदेशक डॉ प्रताप सिंह सिहाग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने तथा भविष्य में आयोजित होने वाली ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
New Rajasthan School, Bissau में आयोजित हुई रंगारंग Fancy Dress Competition 🎭✨
RAJASTHAN EDU GROUP BISSAU
चूरू: Rajasthan School