पाटी: पाटी नगर में विशेष चेकिंग अभियान, दो व चार पहिया वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई, ₹700 का शमन शुल्क वसूला
दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के लिए पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने निर्देश जारी किए हैं। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और बगैर सीट बेल्ट लगाए चार पहिया चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। जिसमें समझाईश के साथ 3 वाहन चालकों से 7 सौ का शमन शुल्क वसूला गया। और हिदायत दी गई।