ब्रेकिंग: श्रीनगर-खंडाह-श्रीकोट मार्ग पर भारी मलबा, सड़क यातायात के लिए बाधित
लगातार हो रही बारिश के चलते श्रीनगर-खंडाह-श्रीकोट के बीच पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मलबा हटाकर मार्ग को जल्द सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
Pauri, Garhwal | Jul 30, 2026