झंडूता: झंडूता में बिरसा मुंडा जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
झंडूता में महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक बिरसा मुंडा की जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और देश के प्रति योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर गुरबख्श चौधरी, मीडिया सह प्रभारी भी मौजूद रहे।