झंडूता: झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार व जसलीन कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि का पहुंचने पर स्वागत किया गया। वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।