झंडूता: थाना झंडूता क्षेत्र के गांव दाड़ी भाड़ी से एक मारपीट का मामला दर्ज
थाना झंडूता क्षेत्र के गांव दाड़ी भाड़ी, डाकघर मातला से एक मारपीट का मामला सामने आया है। गांव की निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि रास्ते में उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ, जिसके दौरान उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। शोर सुनकर जब उसका पति मौके पर पहुंचा तो उसे भी चोटें आईं।