झंडूता: झंडूता के दौलतराम धीमान ने राष्ट्रीय वन खेलों में जीता कांस्य पदक
झंडूता के दौलतराम धीमान ने राष्ट्रीय वन खेलों में जीता कांस्य पदक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 28वें राष्ट्रीय वन खेल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला स्थित झंडूता के दौलतराम धीमान (ACF) ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने साथी मोहित दत्ता (ACF) के साथ बैडमिंटन पुरुष वेटरन युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।