बल्देवगढ़: कुड़ीला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया गया
कुड़ीला थाना प्रभारी मनोज यादव के द्वारा बताया गया कि नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।बताया गया कि 21 फरवरी 2025 को पीड़िता एवं उसके परिजनों के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पीड़िता के कथनों के आधार पर आरोपी पर मामला दर्ज किया था।आरोपी सूरज पुत्र रमला यादव उम्र 28 वर्ष निवासी खजरार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।