बल्देवगढ़: नगर में तहसीलदार की मौजूदगी में नगर परिषद ने सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया
बल्देवगढ़ नगर में मुख्य बस स्टैंड से पंकज पुल तक तहसीलदार अरविंद यादव की मौजूदगी में नगर परिषद के द्वारा हटवाया गया।मुख्य बस स्टैंड से बम्होरी तिगैला तक दुकानदारों के द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किया गया है। जिस कारण से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।और आवागमन प्रभावित हो रहा है।उक्त स्थिति को देखते हुए मुख्य बस स्टैंड से पंकज पुल तक अतिक्रमण हटवाया गया।