बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ वार्ड क्रमांक 8 प्रेम नगर में अवैध शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 8 प्रेम नगर में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें बताया गया कि आरोपी संतोष पुत्र बलराम कुशवाहा उम्र 27 वर्ष को 22 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के साथ पकड़ा गया।शराब की कीमत 1980 रुपए बताई गई।साथ ही अवैध शराब का विक्रय करने वाली आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।