शाहबाद: चंदनहेडा में अतिक्रमित वन भूमि पर खाई खुदवाई, 20 बीघा वन भूमि से कब्जा हटाया गया
Shahbad, Baran | Jan 6, 2025 रेंज क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण भूमि पर जेसीबी की सहायता से ट्रेंच खोदे गए। जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे मिली। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक ने बताया कि रेंज अधीन नाका केलवाड़ा के वनखण्ड खिरिया बी मौजा चन्दनहेड़ा में 20 बीघा वन भूमि को तार फेसिंग करके अतिक्रमण किया गया था। यहां पर फसल बो रखी थी। खाली पड़ी वन भूमि में भी अतिक्रमण की नीयत से निशान किए गए।