जाति प्रमाण पत्र की मांग, चिता बनाकर अनशन का ऐलान
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के एक गांव में जाति प्रमाण पत्र को लेकर एक परिवार पिछले करीब 15 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है।
परिवार का आरोप है कि उनके बच्चों के जाति प्रमाण पत्र सिर्फ इस आधार पर नहीं बनाए जा रहे कि प्रशासन के रिकॉर्ड में उनकी जाति के लोगों का ग्रेटर नोएडा में निवास नहीं माना जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि परिवार का कहना है कि इसी गांव में उनकी जाति के कई अन्य लोगों के जाति प्रमाण पत्र बने हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इसी परिवार के बच्चों के प्रमाण पत्र क्यों नहीं बनाए जा रहे?
जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान परिवार अब अनशन पर बैठ गया है। परिवार ने अपनी मांग पूरी नहीं होने पर चिता बनाकर आमरण अनशन करने का ऐलान भी किया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बीएसपी नेता सतवीर नागर भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार की समस्या सुनी और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
अब बड़ा सवाल यही है कि जब परिवार और गांव के अन्य लोगों के जाति प्रमाण पत्र बने हुए हैं, तो इन बच्चों के प्रमाण पत्र में आखिर अड़चन कहां है?
परिवार पिछले 15 साल से जवाब का इंतजार कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।#GreaterNoida #Jewar #जातिप्रमाणपत्र #NewsAaj #UPNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Oct 7, 2026