बरसात में रहें सावधान, स्कूटी में घुसकर बैठा कोबरा सांप, मैकेनिक बुलाकर वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू!!
हरिद्वार में वन विभाग की टीम ने एक स्कूटी के अंदर घुसकर बैठे कोबरा सांप का रेस्क्यू किया है। यहां जगजीतपुर क्षेत्र की वाईपीएस कॉलोनी में एक घर में खड़ी स्कूटी में सांप घुस कर बैठ गया। सुबह के वक्त जैसे ही स्कूटी मलिक ने स्कूटी को बाहर निकाला और सांप को देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। साथ ही स्कूटी को खोलने के लिए मैकेनिक को भी बुलाया गया। स्कूटी के सभी पार्ट्स खोलने के बाद हेडलाइट के अंदर छुप कर बैठे एक कोबरा सांप को वनकर्मी ने बड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया और उसे बॉक्स में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
आपको बता दें कि कोबरा सांप जहरीली नस्ल का सांप होता है इसके काटने से ज्यादातर मामलों में इंसान की मौत हो जाती है।