कैराना: मामौर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kairana, Shamli | Jul 25, 2024 गांव मामौर निवासी साहिल की शादी करीब दो वर्ष पूर्व बागपत जिले के गांव हरचंदपुर निवासी खुशबू के साथ हुई थी। गुरवार को खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पाकर सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।