कैराना: नगर के मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के निकट पालिका की पाइपलाइन लीकेज होने से सैकड़ों घरों में जलापूर्ति हुई बाधित
Kairana, Shamli | Jul 25, 2024 नगर में मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के निकट गुरुवार को नगरपालिका की भूमिगत पाइपलाइन लीकेज हो गई, जिस कारण मोहल्ला आलकलां में सैकड़ों घरों की जलापूर्ति बाधित हो गई। पालिका की ओर से मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया। इसके बाद जेसीबी मशीन आॅपरेटर बिलाल चौधरी ने सड़क के बीचों—बीच खुदाई की, जिस पर कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाइपलाइन को दुरूस्त किया।