कैराना: कैराना सांसद इकरा चौधरी ने संसद में की रेलवे लाइन व तीर्थस्थल के लिए नई ट्रेन संचालन की मांग
Kairana, Shamli | Jul 25, 2024 गुरुवार को कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा चौधरी ने आमजन से जुड़ी रेल की समस्याओं को सदन में उठाया है। उन्होंने संसद में बोलते हुए कहा कि पानीपत वाया कैराना मेरठ रेल मार्ग क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग चल रही है। कई बार सर्वे भी हो चुका है, लेकिन निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। रेलवे लाइन निर्माण से क्षेत्र विकसित होगा।