अररिया प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को प्रदान की गई सांकेतिक चाभी, स्वीकृतिपत्र एवं शुभकामना पत्र
अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में परमान सभागार, अररिया में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्ण कर चुके लाभुकों के लिए गृह प्रवेश हेतु सांकेतिक चाभी, नए आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र एवं आवास योजना में नाम जुड़ने से संबंधित शुभकामना पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय जोकीहाट विधायक मो. मुर्शिद आलम, नरपतगंज विधायका श्रीमती देवंती यादव, उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, निदेशक डीआरडीए अररिया श्री सौरव सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लाभुक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पात्र 08 लाभुकों को सांकेतिक चाभी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया। वहीं अन्य 08 लाभुकों को शुभकामना पत्र प्रदान किया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने लाभुकों से संवाद करते हुए उनके घर नहीं होने से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पक्का आवास प्राप्त होने तक के सफर की स्थित एवं उनके अनुभवों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसके तहत 2 लाख 35 हजार लाभुकों को आवास की चाभी प्रदान किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस राज्यस्तरीय आयोजन में बिहार के सभी जिलों के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित पदाधिकारी एवं लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
इस क्रम में आज जिले सभी प्रखंडों को मिलाकर पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाभुकों को सांकेतिक चाबी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया। वही 44 लाभुकों स्वीकृति पत्र एवं 46 शुभकामनाएं पत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से निर्धारित पात्रता रखने वाले जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।
Araria, Araria | Aug 21, 2026