ब्यौहारी: सरसी आईलैंड में सुरक्षा में लापरवाही, हादसे के बाद त्वरित बचाव व्यवस्था नहीं
शहडोल के पपौंध क्षेत्र स्थित सरसी आईलैंड में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। यहां न रेस्क्यू दल है, न पपौंध पुलिस के पास नाव या तैराक उपलब्ध हैं। आपात स्थिति में मदद के लिए 10 किमी दूर थाने और स्थानीय नावों पर निर्भरता है। प्रबंधन ने 5 नावें और लाइफ जैकेट की बात कही, लेकिन अलग रेस्क्यू टीम नहीं है। एसडीईआरएफ की टीम शहडोल से करीब 125 किमी दूर होने के कारण