प्रतापगढ़: सैफाबाद बाजार से लौट रहे युवक की बाइक भिड़ंत में हालत गंभीर, पैर टूटा, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सैफाबाद बाजार से घर लौट रहे युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर दूर जा गिरीं और युवक गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। ।उमरा गांव निवासी कृष्ण कुमार (23) सैफाबाद बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक स