किशनगंज: आदिवासी क्षेत्र को टीएसपी में शामिल करने की मांग उठी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज-शाहबाद क्षेत्र को आदिवासी बहुल क्षेत्र बताते हुए उसे टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) में शामिल करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। टीएसपी संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग केलवाड़ा पहुंचे और नारेबाजी कर अपनी मांग रखी।