कामां: SP के निर्देशन में कामां में विशेष चेकिंग अभियान, फैंसी नंबर प्लेट से लेकर काली फिल्म वाले वाहनों पर रडार
कामां में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने फैंसी नंबर प्लेट,काली फिल्म लगे शीशों,बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने व वाहनों की सघन जांच की। नियमों की अनदेखी करने पर दर्जनों चालान कर आवश्यक कार्रवाई की गई।पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। मंगलवार रात्रि 10 बजे तक चला अभियान।