पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव राजद के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, दुख में साथ देने वाले को बताया भगवान
पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राजद के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तेज प्रताप यादव ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि चुनाव लड़ने के लिए किसी पार्टी की जरूरत नहीं है। मौके पर उन्होंने अपना दुख बयां करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके साथ जो भी है वह भगवान है।